ईरान में 18 दिनों से जारी क्रांति के बीच एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। 26 साल के प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी को आज सरेराह फांसी दी जा सकती है। इरफान पर 'मोहारेबेह' यानी ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया गया है। इस घटना ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद। ट्रंप ने कहा है कि अगर प्रदर्शनकारियों को फांसी दी गई तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा। इस वीडियो में जानिए इरफान सुल्तानी की गिरफ्तारी से लेकर फांसी की सजा तक की पूरी कहानी और क्या यह ईरान में शासन बदलने की शुरुआत है?