घर लौटे भारतीय, काबुल से निकला एयरफोर्स का विमान भारत पहुंचा

  • 5:02
  • प्रकाशित: अगस्त 17, 2021
काबुल से भारतीयों को लेकर चला एयरफोर्स का विमान स्वदेश पहुंच चुका है. भारतीय दूतावास से भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्हें आज विशेष विमान से भारत रवाना किया गया था. विमान में 100 के करीब आईटीबीपी के जवान और 35 के करीब दूतावास के स्टाफ सवार हैं. एयरफोर्स का सी-17 विमान करीब 11 बजे गुजरात के जामनगर पहुंचा. यहां से ईंधन भरवाने के बाद यह यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना होगा. देखिए रिपोर्ट...