संभल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. अल हसनैन पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. हादसे में छज्जे के नीचे दबकर एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर संभल के डीएम और SP मौके पर पहुंच गए.