नेपाल की बाढ़ का यूपी में दिखने लगा असर, CM योगी का ने जारी किया ये आदेश!

  • 21:12
  • प्रकाशित: अगस्त 30, 2026

नेपाल में आई तबाही और पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. यूपी के 16 जिले बाढ़ प्रभावित हैं- चित्रकूट में मंदाकिनी नदी पर बना 25 फीट ऊंचा पुल ढह गया और प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं. कुशीनगर में नारायणी नदी और बिहार के गोपालगंज में नेपाल से बहकर आए शव बरामद हुए हैं. बिहार के 6 सीमावर्ती जिलों (चंपारण, गोपालगंज, सारण आदि) में अगले 24 घंटे का हाई अलर्ट जारी है और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं.