यूपी में 'जिन्‍ना Vs गन्‍ना' पर सियायत, संभल में CM योगी के निशाने पर विरोधी

  • 3:22
  • प्रकाशित: जुलाई 19, 2026

2027 के यूपी चुनाव से पहले सियासी पारा तेज है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में 569 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्‍होंने कहा, "अब संभल में तुर्क की तुरकाई नहीं चलेगी, अब वही होगा जो भगवान हरिहर का आदेश होगा". उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में अब गरीब, दलित और वंचितों पर अत्याचार नहीं होगा. समाजवादी पार्टी को योगी ने अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा याद दिलाया. योगी ने संभल दंगों का जिक्र करते हुए बरेली की मिसाल दी और कहा कि BJP की 9 साल की सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ क्योंकि "दंगाई को पता है कीमत क्या चुकानी पड़ेगी". 27 जुलाई को बिजनौर में योगी ने "जिन्ना vs गन्ना" का नारा दिया. "उन्हें जिन्ना पसंद है, हमें गन्ना पसंद है इसलिए गन्ना किसानों का दाम बढ़ाया". इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार किया और कहा "जिन्ना हमारा सबसे बड़ा गुनाहगार है". कुल मिलाकर योगी 2027 के लिए पश्चिमी यूपी में 3 फ्रंट पर काम कर रहे हैं - विकास, कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद. उनकी ये लाइन चुनाव की दिशा तय कर सकती है.