ममता बनर्जी के 20 बागियों की सर्वदलीय बैठक में एंट्री पर भड़का 'इंडिया' गठबंधन

  • 59:38
  • प्रकाशित: जुलाई 19, 2026

मॉनसून सत्र से पहले ही संसद में हंगामे के आसार तेज हैं. सरकार ने सुचारू संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई, लेकिन वही हंगामे से शुरू हुई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 40 दलों की 3 घंटे की बैठक हुई. हंगामा तब हुआ जब ममता बनर्जी के 20 बागी सांसद - जो अब NCPi पार्टी में हैं, उनको बैठक में बुलाया गया. टीएमसी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन ने वॉकआउट किया. आरोप था कि स्पीकर ने अभी विलय को मंजूरी नहीं दी, कोर्ट में केस चल रहा है, तो इन्हें किस हैसियत से बुलाया? बाद में विपक्ष वापस बैठक में लौटे. स्पीकर ओम बिरला ने बागियों को सदन में अलग बैठने की मंजूरी दे दी. NCPi अब सदन में अलग ब्लॉक में बैठेगी. उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे गुट के साथ और DMK के 22 सांसद इंडिया गठबंधन से अलग बैठेंगे, ये विपक्ष के लिए झटका है. किरण रिजिजू ने कहा सदन चलाना सबकी जिम्मेदारी है.

संबंधित वीडियो