हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स के लिए मानो क्रिकेट वर्ल्ड कप का फैसला हो चुका है। भारत का पहला ही मैच पुराने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ था, जिसे लेकर जबर्दस्त रोमांच देखा जा रहा था। और आखिरकार इतिहास नहीं बदला। विराट कोहली के शतक और शमी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया।