कर्नाटक में दस मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के स्टार प्रचारकों ने ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो किए. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज दो महीने कलबुर्गी में तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेलारी में रोड शो किया. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने हावेरी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोरबा में रैली की.