अभिषेक बनर्जी पर क्यों भड़के थे कल्याण बनर्जी, कीर्ति आजाद ने बताई इनसाइड स्टोरी

बंगाल में टीएमसी के भीतर जारी अंदरूनी कलह के बीच पार्टी के वफादार नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है. कल्याण बनर्जी के बागी तेवरों पर कीर्ति आजाद की ओर से बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी शुरू से दीदी के साथ खड़े रहे हैं और वे एक फाइटर और बेहद भावुक इंसान हैं. उनकी नाराजगी की वजह जायज थी, क्योंकि अभिषेक बनर्जी के कोर्ट केस की पैरवी से उन्हें अंतिम समय पर हटाया गया था, लेकिन ममता दीदी उनसे बात करके सब कुछ ठीक कर देंगी. इसके साथ ही, टीएमसी नेताओं ने बीजेपी के 'ऑपरेशन लोटस' पर करारा हमला बोला है. पार्टी का दावा है कि बागियों के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है और पहली लिस्ट में हस्ताक्षर करने वाले 3 सांसद अब अपनी गलती मानकर दस्तखत वापस लेना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने नहीं दिया जा रहा है.

वफादार नेताओं ने साफ कर दिया है कि वे मुश्किल वक्त में भागने वाले चूहे नहीं हैं और दीदी के साथ डटकर खड़े रहेंगे. वहीं, कांग्रेस में टीएमसी के विलय की सभी खबरों को बकवास बताते हुए साफ किया गया कि दोनों पार्टियां केवल गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ेंगी. पूरी राजनीतिक हलचल को समझने के लिए देखिए ये खास रिपोर्ट.
 

संबंधित वीडियो