लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर एक गैंगस्टर ने हरियाणवी सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है. आरोपी ने सिंगर की कार पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का भी दावा किया है. इस मामले में लॉरेंस गैंग के कथित सदस्य और गैंगस्टर हिमांशु सोनीपत का एक ऑडियो मैसेज सामने आया है. ऑडियो में वह हरियाणवी सिंगर को धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है. मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इसकी जांच में जुट गई हैं.