नेपाल गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस भीषण जलप्रलय में अब तक 734 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,498 लोग अब भी लापता हैं. सेना और पुलिस के लगभग 20,000 सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे महा-अभियान के तहत 8,186 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. सबसे अधिक प्रभावित जिलों में नवलपरासी (184 शव), पश्चिम नवलपरासी (82 शव), गोरखा (58 शव), नुवाकोट (52 शव), धाडिंग (50 शव) और रसुवा शामिल हैं. भोटे कोशी के तेज बहाव में बहे कई लोगों के शव निचले मैदानी इलाके चितवन से बरामद किए जा रहे हैं. मौत का सैलाब कैसे हजारों लोगों को बहा ले गया, सुनिए चश्मदीद की जुबानी.