उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ मैनपुरी में हुंकार भरते हुए पिछली सरकारों के गुंडाराज, रंगदारी और तुष्टिकरण पर तीखा हमला बोला, तो दूसरी तरफ AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अखिलेश यादव को 'बराबरी' की शर्त पर गठबंधन का खुला ऑफर दे दिया है।