Child Marriage Free India: कुछ साल पहले, ग्रामीण भारत में 'Child Marriage Free India' अभियान की नींव रखी गई - एक ऐसा आंदोलन, जिसका नेतृत्व महिला नेताओं ने किया और जिसे Just Rights for Children ने शुरू किया। जो शुरुआत जमीनी स्तर पर एक छोटे से प्रयास के रूप में हुई, वह आज देश और उससे आगे सार्थक बदलाव लाने का आधार बन चुकी है| लेकिन बाल विवाह के खिलाफ यह लड़ाई कई दशक पहले शुरू हो चुकी थी। JRC के वरिष्ठ नेताओं के लगातार काम और जमीनी मेहनत से यह मुद्दा चुप्पी से निकलकर जन-चेतना का हिस्सा बना। इसने समुदायों को इस प्रथा पर सवाल उठाने और उसका विरोध करने के लिए प्रेरित किया।