पोते की Thar से दादी की दर्दनाक मौत, बैक गियर से कुचल गई महिला, डरावना VIDEO

  • 1:17
  • प्रकाशित: अप्रैल 04, 2026

यूपी के फर्रुखाबाद जिले से थार गाड़ी के हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सन्न हैं. घटना के समय एक युवक थार को अपने घर के अंदर पार्क कर रहा था.

घर की एक महिला (दादी) ने गाड़ी अंदर ले जाने के लिए गेट/ग्रिल खोली. युवक थार को अंदर ले जाकर पार्क करता है, इसके बाद महिला गेट बंद करने लगती है. इसी दौरान अचानक थार गाड़ी बैक होने लगती है और अनियंत्रित होकर पीछे जाती है.

महिला बचने के लिए चीखती-चिल्लाती है, लेकिन गाड़ी उसे पीछे धकेलते हुए दीवार तक ले जाती है. थार और दीवार के बीच महिला बुरी तरह फंस जाती है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि थार चला रहा युवक महिला का पोता था. यह हादसा पार्किंग के दौरान लापरवाही और गाड़ी पर नियंत्रण न होने की वजह से हुआ.

संबंधित वीडियो