अखिलेश यादव की PDA यात्रा में मासूम की मौत, फूट-फूटकर रोया पिता!

  • 6:19
  • प्रकाशित: नवम्बर 19, 2026

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के रोडशो के दौरान कथित रूप से एक जेसीबी मशीन की चपेट में आने से 13 साल के लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस घटना के बाद पीड़ित के परिवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सत्तारूढ़ पार्टी तथा विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया. परिवार के अनुसार, भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्यवर्धन को बुधवार अपराह्न करीब 2.30 बजे कथित तौर पर जेसीबी ने टक्कर मार दी. घटना के वक्त आर्यवर्धन अपनी बहन समृद्धि को लेने के लिए पास के एक चौराहे की ओर जा रहा था.

संबंधित वीडियो