जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एनकाउंटर, लश्कर कमांडर मूसा मारा गया

  • 5:21
  • प्रकाशित: सितम्बर 30, 2026

लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी कमांडर फौजी मूसा को मार गिराया गया है. जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुए एनकाउंटर में मूसा को ढेर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बडगाम जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. यह मुठभेड़ खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल इलाके में हुई. सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा के रूप में हुई है. फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. सूत्रों का दावा है कि इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं. उन्हें भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी मौके पर भेजा गया है. इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. 

संबंधित वीडियो