NDTV World Summit 2026 में VFS Global के फाउंडर और सीईओ जुबिन करकारिया ने शिरकत की. 'ग्लोबल ट्रैवल के भविष्य' पर चर्चा करते हुए उन्होंने कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि ट्रैवल सेक्टर में मजबूती है और लोगों के लिए दुनिया में घूमना-फिरना मुश्किल नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, 'हमने सार्स, H1N1, कोविड और जियो-पॉलिटिकल टेंशन जैसे दौर देखे हैं, लेकिन हम हमेशा मजबूती से इनसे बाहर निकलते हैं. इसलिए लोग ट्रैवल करते रहेंगे.'