दुबई से तेज अवीव जा रहे विमान से इमरजेंसी सिग्नल आने से हड़कंप मंच गया. इस विमान में 100 से ज्यादा इजरायली यात्री सफर कर रहे थे. शुरुआत में खबर आई कि विमान में कुछ संदिग्ध गतिविधि हुई है. ऐसे में विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया. हालांकि, इस विमान की कुछ देर पहले सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग हो गई है.