मुंबई के लिए निकले एकनाथ शिंदे, राज्‍यपाल और देवेंद्र फडणवीस से करेंगे मुलाकात 

महाराष्‍ट्र में अब देवेंद्र फडणवीस की सरकार बनना तय है. सरकार की चाबी एकनाथ शिंदे के हाथ में है. गोवा में पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा कि आज वो अकेले ही गोवा से मुंबई जा रहे हैं. साथ ही उन्‍होंने बताया कि आज ही वो राज्‍यपाल से मिलेंगे. बताया जा रहा है कि वो करीब 49 विधायकों का समर्थन पत्र लेकर मुंबई जा रहे हैं. 

संबंधित वीडियो