शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने माना CBSE के OSM में था ग्लिच, NEET Re-examमें IAF की लेंगे मदद

Dharmendra Pradhan NDTV Exclusive: शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीटीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने CBSE के ताजा ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद से लेकर पिछले दिनों हुई पेपर लीक की घटनाओं पर भी बातचीत की. शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं खुद को जवाबदेह मानता हूं, ये हमारी जिम्मेदारी है कि बच्चों को कैसे राहत दी जाए. शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर साल परीक्षा होती है, परीक्षा के बाद कॉपी री-चेक की मांग होती है और हर साल ये होता है. ये कोई नई बात नहीं है. रिजल्ट में अगर छात्र सहमत नहीं है तो उसका अधिकार है कि वो पूछे कि नंबर कम क्यों आए. 

संबंधित वीडियो