दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना जारी है और धीरे-धीरे नतीजों की तस्वीर साफ होती जा रही है. फिलहाल मुकाबला मुख्य रूप से ABVP और NSUI के बीच माना जा रहा है. दोनों संगठनों के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. मतगणना के बीच सामने आ रहे रुझानों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. शुरुआती संकेतों के अनुसार कई पदों पर उलटफेर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. कुछ ही देर में अगले राउंड के नतीजे आने की उम्मीद है, जिसके बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी. DUSU चुनाव के नतीजों पर छात्रों और राजनीतिक संगठनों की नजरें टिकी हुई हैं. मतगणना पूरी होने के बाद ही यह तय होगा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में किस संगठन का दबदबा कायम रहेगा.