DUSU Election Result 2026: 7वें राउंड के बाद ABVP आगे, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

  • 6:42
  • प्रकाशित: सितम्बर 19, 2026

डूसू (DUSU) चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और सातवें राउंड तक की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में एबीवीपी बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है. छठे राउंड की गिनती पूरी होने तक अध्यक्ष पद पर एबीवीपी उम्मीदवार यश को बढ़त हासिल थी. अब तक यश को 8,825 वोट मिले हैं, जबकि एनएसयूआई के मीना को 8,216 वोट प्राप्त हुए हैं. ऐसे में दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.