डूसू चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एबीवीपी ने एनएसयूआई पर आरोप लगाया है कि उसके 6 बाहरी (आउटसाइडर) लोग किरोड़ीमल कॉलेज में अवैध रूप से घुसकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है. पुलिस का कहना है कि कॉलेज परिसर में अनाधिकृत प्रवेश को लेकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है.