देस की बात: लुधियाना में किसानों की महापंचायत

  • 38:14
  • प्रकाशित: फ़रवरी 11, 2021
देश में जारी किसान आंदोलन के 75 दिन हो चुके हैं. एक तरफ जगह-जगह पर किसानो की तरफ से महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है वहीं संसद में भी विपक्षी दलों ने सरकार पर जमकर हमला बोला है. राहुल गांधी ने लोकसभा में सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'कभी एक वक्त 'हम दो, हमारे दो' का क्यूट-सा लोगो हुआ करता था, जिसमें प्यारे-प्यारे, मोटे-मोटे चेहरे होते थे.अब देश में सब कुछ 'हम दो, हमारे दो' के लिए ही किया जा रहा है.' उन्‍होंने कहा कि आज चार लोग देश को चला रहे हैं. राहुल गांधी ने किसान आंदोलन और रोजगार के मसले पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया. राहुल ने कहा कि आज हमारा देश रोज़गार पैदा नहीं कर सकता है, कल भी नहीं कर पाएगा, क्योंकि आपने (केंद्र सरकार ने) देश की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है...यह किसानों का नहीं, देश का आंदोलन है, जिसे किसान सिर्फ रास्ता दिखा रहा है, अंधेरे में टॉर्च दिखा रहा है.

संबंधित वीडियो