दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान एक कश्मीरी युवक की कथित तौर पर पिटाई कर दी गई. आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में एफआईआर दर्ज की है. घटना गुरुवार को हुई थी. बताया जा रहा है कि युवक फहीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए थे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कुछ सवाल पूछे थे. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की.