सिलाई स्कूल से ग्लोबल बाजार तक, ऐप से जुड़ीं 40 हजार से ज्यादा महिलाएं

  • 0:45
  • प्रकाशित: नवम्बर 19, 2026

उषा की सिलाई स्कूल की शुरुआत की कहानी काफी हद तक सरकार से प्रेरित है. ये गुजरात सरकार से प्रेरित है. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने हजारों महिलाओं की जिंदगी बदल दी. उस समय गुजरात सरकार ने 60 हजार इलेक्ट्रिक सिलाई मशीनों का ऑर्डर दिया था. इसके पीछे एक बड़ी वजह थी- गुजरात पूरी तरह से विद्युतीकृत राज्य था यानी हर गांव, हर तालुका तक बिजली पहुंच चुकी थी. ऐसे में सरकार चाहती थी कि इलेक्ट्रिक मशीनों के जरिए महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाए, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए. इसी ऑर्डर को उषा ने एक मिशन की तरह लिया. उषा ने इस ऑर्डर को गुजरात के हर तालुका तक पहुंचाया. सिर्फ मशीनें बांटना ही मकसद नहीं था, बल्कि हर महिला को पूरी ट्रेनिंग देना भी इसका अहम हिस्सा था, ताकि महिलाएं सिर्फ मशीन चलाना ही न सीखें, बल्कि सिलाई को एक हुनर और रोजगार के रूप में अपना सकें.

संबंधित वीडियो