बिहार में गंगा नदी पर बने पुल पर 'नीतीश सेतु' का बोर्ड लग गया है. इसके साथ ही नाम को लेकर उठ रहा विवाद खत्म हो गया है. गंगा नदी पर बना ये भव्य पुल राज्य की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए तैयार है. कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक निर्मित छह लेन का 'नीतीश सेतु' बनकर तैयार हो गया है. करीब 5,571 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल को 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.