दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण को लेकर हलफनामा दाखिल किया है. सुप्रीम कोर्ट इसे लेकर बेहद सख्त है. कोर्ट ने कहा कि हम यह देखेंगे कि हालात काबू में कैसे हों. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि केंद्र की आपात बैठक का क्या हुआ है. दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को लेकर कहा कि लॉकडाउन का सीमित प्रभाव है. साथ ही कहा कि हम फुल लॉकडाउन लगाने के लिए तैयार हैं.