अपराधों की राजधानी बनती दिल्ली?

  • 3:35
  • प्रकाशित: नवम्बर 30, 2017
राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है. ताबड़तोड़ वारदातों में दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 23 अक्टूबर 2017 को हाथों में पिस्टल लिए बाइक पर सवार कुछ लड़के कानून व्यवस्था की धज़्ज़ियां उड़ाते दिखे. सारा वाकया सीसीटीवी में कैद है जिसमें साफ दिख रहा है कि ब्रहमपुरी इलाके में कैसे चार बदमाशों ने वाजिद नाम के शख्स का फायरिंग करते हुए पीछा किया. बचने के लिए वो छत पर चढ़ा ,बदमाशों ने उसे वहां से भी फेंक दिया और पर करीब 20 राउंड गोली दागी, फिर मौके से फरार हो गए.

संबंधित वीडियो