15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर इस बार कोरोनावायरस के चलते सबकुछ बहुत अलग रहने वाला है. कोविड-19 के बीच लालकिले पर होने वाले 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए तैयारियां चल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराने के लिए सुबह करीब 7.21 बजे लालकिले पहुंच जाएंगे. लाल किले पर वहीं जवान होंगे, जिनका कोरोना टेस्ट निगेटिव होगा. समारोह में स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे. प्रधानमंत्री सुबह 7.30 बजे तिरंगा फहराएंगे.