वंदे मातरम पर महासंग्राम: बीजेपी का कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया-राहुल से माफी की मांग

  • 12:04
  • प्रकाशित: अगस्त 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' गायन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक जुबानी जंग छिड़ गई है. भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के जानबूझकर अपमान का गंभीर आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब कांग्रेस दफ्तर में राष्ट्रगीत गाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे असहज दिखे और आपस में बातचीत कर रहे थे. भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा, "हमें वंदे मातरम गाने की जरूरत नहीं है." बीजेपी ने इसे 'दिमागी नक्सल विचारधारा' करार देते हुए 24 घंटे के भीतर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की है. साथ ही, बीजेपी ने राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष पद पर बने रहने की योग्यता पर भी सवाल उठाया है.

संबंधित वीडियो