बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से हाल बेहाल है लेकिन अधिकारी कोरोना मरीजों को देखने के बजाय चीफ मिनिस्टर की वाहवाही लूटने में लगे हैं. बिहार में कोरोना की स्थिति का सीएम नीतीश कुमार वर्चुअल माध्यम से जायजा ले रहे हैं. इस बीच बिहार के हाजीपुर में सामुदायिक किचिन में बैनर पोस्टर से लेकर सफाई तक के इंतजाम किए गए, लेकिन इसी बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें अधिकारी खाना खाने वाले लोगों को समझाते हुए दिखे कि उन्हें सीएम से क्या कहना है.