यूपी के लखीमपुर में हुई हिंसा में मार गए लोगों के परिवारों से मिलने से जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया. उन्हें वहां नहीं जाने दिया गया. प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी को बताया कि हमारे साथ जबरदस्ती हुई. मुझे धक्का दिया गया, मेरे साथी को मारा गया. मुझे और मेरे साथी को जबरन उठाकर जीप में डालने की कोशिश की गई.