कर्नाटक चुनाव अब महज कुछ ही दिन दूर है और ऐसे में राज्य में बीजेपी का चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में आज रोड शो और चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. राज्य में चुनाव प्रचार करने के लिए हुमनाबाद की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि ये कर्नाटक को देश में नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है. कांग्रेस और जेडीएस किसान विरोधी हैं. पहले कर्ज के नाम पर धोखा हुआ. कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है, जो आम जनता की बात करता है.