NDTV Khabar

दिल्ली की सीमाओं पर महिलाओं के हाथों में रही किसान आंदोलन की कमान

 Share

दिल्ली की सीमाओं (Delhi Borders) पर कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 18 जनवरी को महिला किसान दिवस (Mahila Kisan Diwas) मनाया. आंदोलन (Farmers Protest) के मंच से लेकर संबोधन और संचालन तक की पूरी तैयारी महिलाओं के हाथों में रही. शहीद भगत सिंह की भांजी गुरदीप कौर और बॉलीवुड कलाकार गुल पनाग भी आंदोलन में शामिल हुईं. महिलाओं का कहना है कि खेती-किसानी के इस मुद्दे पर महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रही हैं. सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे. महिलाएं ऐसे मुद्दों पर खामोश रहकर नहीं बैठ सकतीं.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com