जंतर मंतर पर हुई हिंसा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एसीपी और पुलिसकर्मियों पर भीड़ के हमले की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. वीडियो में भीड़ एसीपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती नजर आ रही है. पुलिस के अनुसार हिंसा में कई अधिकारी घायल हुए हैं. वहीं प्रदर्शनकारी संगठनों का दावा है कि हिंसा फैलाने वाले लोग आंदोलन का हिस्सा नहीं थे.