सिटी एक्सप्रेस में देखिए देश की प्रमुख खबरें. पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का देश में जबरदस्त असर देखने को मिला. पांच अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद रखीं और दरवाजे या बालकनी पर दीया और मोमबत्ती जलाई. लोगों ने टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान दिया. दूसरी ओर ICMR ने साफ किया है कि कोरोना की बीमारी हवा से नहीं फैलती है.