चमोली की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक 3 मजदूर अब भी लापता हैं, जबकि 7 की मौत हो चुकी है। टनल में 8-9 फीट तक पानी और मलबा मौजूद है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं।