"मुसलमान अपने परिवार को लाएं...", गरबा पर BJP नेता के बयान पर बवाल!

  • 3:24
  • प्रकाशित: सितम्बर 23, 2026

नवरात्रि से पहले मध्यप्रदेश में गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया, जिसके बाद मामला और गरमा गया है. रामेश्वर शर्मा ने खुले मंच से कहा, "गरबा में मुसलमान आना चाहते हैं आ जाओ, अकेले गरबा में क्यों आना चाहते हो? परमानेंट भी आ जाओ तो भी हम तैयार हैं, आ जाओ लगाओ माथे पर तिलक कोई परेशानी नहीं है और अकेले लड़के ही क्यों आना चाहते हैं घर से अपनी बहन बेटियों को भी लेकर आओ हमारे भी छोरे तैयार हैं." 
उन्होंने आगे कहा, "अगर गरबा में आकर बहन बेटियों के साथ छेड़खानी करोगे, तो डंडे से पिटाई होगी, हिंदुस्तान का सनातनी नौजवान मुंहतोड़ जवाब देगा और डंडे से इलाज करेगा."
विवाद में AIMIM की एंट्री हुई, AIMIM ने कहा कि बीजेपी नेता गरबा में मुस्लिम बहु-बेटियों को भेजने की बात कर रहे हैं तो पहले उन्हें बीजेपी के मुस्लिम नेताओं को ये ऑफर देना चाहिए, उन्हें मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन से कहना चाहिए.

संबंधित वीडियो