Ayodhya Ram Mandir: भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत भगवान राम की आस्था से जुड़ी हुई है और अयोध्या का राम मंदिर उस विरासत को एक नई पहचान देता है. लेकिन जब इसी आस्था के केंद्र पर चढ़ावे की कथित चोरी के आरोप लगने लगें, तो जवाबदेही तय होना भी उतना ही जरूरी हो जाता है. एसआईटी की रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के बाद कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है. इसी बीच मंदिर ट्रस्ट के संचालन को लेकर भी नए सवाल उठ रहे हैं. माना जा रहा है कि संतों के अनौपचारिक समूह के भरोसे चल रही व्यवस्था के बजाय अब एक पेशेवर सीईओ की नियुक्ति की जरूरत महसूस की जा रही है. सवाल यह है कि क्या भक्ति और आस्था के इस केंद्र में कॉर्पोरेट प्रबंधन की एंट्री से व्यवस्था और पारदर्शिता में कोई बदलाव आएगा?