अमरनाथ गुफा में पिघल गया हिमलिंग! क्या है वजह?

  • 8:06
  • प्रकाशित: जुलाई 07, 2026

Baba Barfani Amarnath: 23 मई को जब देश के जवानों ने अमरनाथ गुफा से पहली तस्वीर भेजी थी, तब बाबा बर्फानी का हिमलिंग करीब 7 फीट ऊंचे दिव्य स्वरूप में नजर आ रहा था. 29 जून को पहली आधिकारिक पूजा के समय इसकी ऊंचाई लगभग 5 फीट बताई गई. लेकिन 6 जुलाई को सामने आई तस्वीरों ने पूरे देश को चौंका दिया. बताया जा रहा है कि बाबा बर्फानी का हिमलिंग लगभग 90 प्रतिशत तक पिघल चुका है. जो श्रद्धालु महीनों की तैयारी और कठिन यात्रा के बाद बाबा के दर्शन की उम्मीद लेकर कश्मीर पहुंचे, उनके सामने अब एक बड़ा सवाल खड़ा है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही दिनों में हिमलिंग इतनी तेजी से पिघल गया? यह खबर शिव भक्तों के लिए जितनी पीड़ादायक है, पर्यावरण के लिहाज से उतनी ही गंभीर चेतावनी भी मानी जा रही है.

संबंधित वीडियो