राजस्थान में अब चुनाव सिर्फ 4 महीने दूर है. कांग्रेस का चुनावी बिगल बज चुका है
और बीजेपी भी अपने चुनावी अभियान को अंतिम रूप दे रही है. एक तरफ जहाँ कांग्रेस ने मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान शुरू कर रखा है. वहीं वसुंधरा राजे एक महा जनसंपर्क यात्रा निकालने वाली हैं. कांग्रेस की स्ट्रेटजी या फिर भाजपा के 4 साल का कार्यकाल,
मतदाताओं को कौन लुभाएगा ये तो वक्त बताएगा. फिलहाल तो दोनों पार्टियां अपना घर संभालने में लगी हुई है