BRICS Summit 2026 के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी भी भारत पहुंच गए हैं. शिखर सम्मेलन में BRICS के 11 सदस्य देशों समेत कई साझेदार देशों के नेताओं की मौजूदगी वैश्विक स्तर पर इसकी बढ़ती अहमियत को दर्शाती है. हालांकि, इस मंच के सामने सबसे बड़ी चुनौती विभिन्न सदस्य देशों के बीच मौजूद मतभेद हैं. उदाहरण के तौर पर, मिस्र और इथियोपिया के बीच लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है. ऐसे में अलग-अलग हितों और चुनौतियों वाले देशों को एक साझा संदेश, साझा सहमति और साझा एजेंडे पर साथ लाना आसान नहीं होगा.