ब्रिक्स डिनर के मेनू में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी. वेलकम ड्रिंक- नारियल पानी, छाछ, जलजीरा, तुलसी-अदरक-शहद काढ़ा. शाही स्नैक्स - राजस्थान मिनी कचोरी, महाराष्ट्र भाकरवड़ी, दिल्ली मैदा-काजू, बंगाल कुचो निमकी, तमिलनाडु मक्कू, भुने कश्मीरी अखरोट, मौसमी फल. मिलेट पकवान - रागी डोसा, बाजरा उपमा, मिलेट पोंगल, कुकीज, ग्रेनोला बार. मेन कोर्स - लखनवी-अवधी कबाब, कश्मीरी केसर पुलाव, हैदराबादी बिरयानी, जाफरानी पनीर रोल, पालक-मेथी-मटर मलाई साग, तंदूरी भरवा आलू, अचारी बैंगन, दाल तड़का-मखनी, अमृतसरी छोले, बिहार के सत्तू पराठा, लिट्टी-चोखा, लच्छा पराठा, मिस्सी रोटी, मगज नान. स्वीट - इलायची-गुलाब-केसर गुलाब डेजर्ट, मखाना खीर, केसर-पिस्ता कुल्फी, शाही फालूदा, रबड़ी-जलेबी, बादाम हलवा, गुड़ संदेश. बिहार का डंका - मखाना, सत्तू से ब्रांड बिहार. इंडिजिनस इंग्रीडिएंट्स - गोविंदभोग चावल, कलकत्ता शहतूत, लक्षद्वीप हल्दी पर फोकस, साथ ही विदेशी मेहमानों के लिए थोड़ा चाइनीज-ग्लोबल कम्फर्ट फूड.बर्तन भी खास - जयपुर के 3 कारीगरों ने 5-6 महीने में बनाए, 70 तरह की प्लेट-चम्मच-कटोरी, चांदी का पानी, कांसे के बर्तन में भारतीय व्यंजन, चांदी की कटोरी में मिठाई.