गुजरात की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री को छोड़कर राज्य के सभी 16 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया। इस घटनाक्रम के बाद अब कल सुबह 11:30 बजे नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा। सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल पार्टी संगठन और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई टीम में किन चेहरों को जगह मिलेगी और कौन बाहर होगा। गुजरात की सियासत में यह बदलाव एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।