बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि सुशांत मामले में पटना में एफआईआर इसलिए दर्ज की गई क्योंकि सुशांत के मामले में मनी ट्रेल है. सुशांत के पिता बिहार में रहते हैं और सुशांत के पीछे वे ही रह गए हैं, नुकसान भी उन्हीं का हुआ है इसलिए एफआईआर पटना में दर्ज किया जाना जायज है.