Bengal Elections 2026: दक्षिण बंगाल में फिर चलेगा 'दीदी' का सिक्का ? आंकड़ों ने खोल दिए खेल के सारे पत्ते

  • 17:45
  • प्रकाशित: अप्रैल 28, 2026

इस वीडियो में हम आपको “नंबर गेम” के जरिए दूसरे चरण के चुनाव की पूरी तस्वीर दिखा रहे हैं. NDTV इलेक्शन स्टूडियो में वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन मुखोपाध्याय, कंचन गुप्ता, सतीश के सिंह, अजित झा और कोलकाता से ग्राउंड रिपोर्ट के साथ मनोग्या लोइवाल इस पूरे गणित और सियासी माहौल का विश्लेषण कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के चुनाव में दूसरा चरण सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि 142 सीटों पर होने वाला मतदान तृणमूल कांग्रेस के मजबूत गढ़ से जुड़ा है. इस वीडियो में हम आंकड़ों और ट्रेंड्स के जरिए समझने की कोशिश करते हैं कि फेज‑2 में बीजेपी के सामने कितनी बड़ी चुनौती है. 2019 के लोकसभा चुनाव को विधानसभा सीटों में बदलकर देखें तो दूसरे चरण में टीएमसी ने 105 और बीजेपी ने 37 सीटें जीती थीं. 2021 विधानसभा चुनाव में टीएमसी की बढ़त और मजबूत हुई, जब उसने 142 में से 123 सीटें अपने नाम कीं, जबकि बीजेपी सिमटकर 18 पर रह गई. 2024 लोकसभा चुनाव के आंकड़े भी यही संकेत देते हैं कि फेज‑2 में टीएमसी शुरुआती बढ़त के साथ उतर रही है.

स्ट्राइक रेट और वोट शेयर एनालिसिस बताता है कि इन इलाकों में टीएमसी का प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है, जबकि बीजेपी को बड़ा स्विंग चाहिए. एक्सपर्ट्स का मानना है कि करीब 6 प्रतिशत वोटों का झुकाव बदलना बीजेपी के लिए जरूरी होगा, जो आसान नहीं दिखता. हालांकि, चुनाव केवल आंकड़ों से तय नहीं होते. सियासी हवा, भावनाएं, चेहरे और ज़मीनी मुद्दे भी अहम हैं. बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार बंगाल में एकतरफा हवा चलेगी या तृणमूल का गढ़ बरकरार रहेगा.

संबंधित वीडियो