Google Cloud India AI Hub: अदाणी समूह (Adani Group) ने देश को डिजिटल सुपरपावर बनाने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है. गूगल के साथ मिलकर अदाणी एंटरप्राइजेज की ज्वाइंट वेंचर कंपनी अदाणीकनेक्स (AdaniConneX) विशाखापट्टनम में एक ऐसा एआई डेटा सेंटर (AI Data Centre) तैयार कर रहा है, जो न केवल भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर होगा, बल्कि भारत की टेक्नोलॉजी ताकत को दुनिया भर में नई पहचान दिलाएगा. इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल और अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने एक बड़ी साझेदारी की है .