पहले चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है. बड़ा सवाल यही है कि क्या इस चुनाव में बीजेपी बाजी पलट सकती है या तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी. इस वीडियो में हम आपको “नंबर गेम” के जरिए दूसरे चरण के चुनाव की पूरी तस्वीर दिखा रहे हैं.
दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है, जिन्हें दक्षिण बंगाल में तृणमूल का मजबूत गढ़ माना जाता है. 2019 लोकसभा, 2021 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि इन सीटों पर तृणमूल ने लगातार बढ़त बनाए रखी है. स्ट्राइक रेट और वोट शेयर एनालिसिस से साफ है कि फेज‑2 में बीजेपी को जीत के लिए बड़ा स्विंग चाहिए, जबकि तृणमूल की शुरुआती बढ़त काफी मजबूत नजर आती है.
NDTV इलेक्शन स्टूडियो में वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन मुखोपाध्याय, कंचन गुप्ता, सतीश के सिंह, अजित झा और कोलकाता से ग्राउंड रिपोर्ट के साथ मनोग्या लोइवाल इस पूरे गणित और सियासी माहौल का विश्लेषण कर रहे हैं. डाटाफाई टीम द्वारा तैयार आंकड़े यह समझने में मदद करते हैं कि खेल किस मोड़ पर है. देखें पूरी चर्चा, आंकड़ों के साथ, ताकि समझ सकें कि दूसरे चरण में किसके लिए रास्ता आसान है और किसके लिए चुनौती सबसे बड़ी.