पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. एक ओर पीएम मोदी की झालमूड़ी और ममता बनर्जी की सब्ज़ी मंडी की तस्वीरें हैं, तो दूसरी ओर हिंसा, पत्थरबाज़ी और देसी बमों की बरामदगी. टीएमसी सांसद की गाड़ी पर हमला, कई जिलों में झड़पें और बम मिलने से दहशत का माहौल बना हुआ है. हालात पर काबू पाने के लिए चुनाव आयोग ने यूपी के सख्त IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को पुलिस पर्यवेक्षक बनाया है. बड़ा सवाल यही है — क्या 29 तारीख को बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हो पाएगा?